Shamli News: सती वाला मंदिर में धूमधाम से मनाया लड्डू गोपाल का छठी महोत्सव
शामली, सितम्बर 10 -- Shamli News: शामली। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर सती वाला में लड्डू गोपाल का छठी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर में विराजमान श्री बांके बिहारी मंदिर में लड्डू गोपाल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजे पालने में विराजमान किया गया। भगवान को 56 भोग लगाया गया। इसके बाद भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। शामली के सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने मधुर भजनों के माध्यम से श्री बांके बिहारी एवं खाटू श्याम जी की महिमा का गुणगान किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा में धूमधाम से मनाई लड्डू गोपाल की छठी भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.