Shamli News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: कैराना। खादर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से युवक गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। रविवार रात करीब आठ बजे झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव ओदरी निवासी सावेज (22) बाइक से तीतरवाड़ा में अपनी बहन से मिलने जा रहा था। खुरगान और अकबरपुर सुन्हेटी के बीच निर्माणाधीन सड़क पर बने गड्ढे में उसकी बाइक का पहिया चला गया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी अस्पताल में पहुंचकर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं, हादसे की सूचना मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.