Shamli News: सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर घायल
शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: कैराना। सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार शाम करीब चार बजे सहारनपुर जनपद के गांव हमजागढ़ निवासी सादी (60) बाइक से कैराना की ओर आ रहे थे। तभी पानीपत बाईपास पर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.