Shamli News: सड़क में गड्ढे के चलते ई रिक्शा पलटने से किशोर की मौत
शामली, सितम्बर 14 -- Shamli News: कैराना। कैराना में आलाखुर्द मौहल्ले में सड़क में पानी से भरे गडढ़ा दिखाई न देने से ई रिक्शा पलट जाने से एक किशोर की मौत हो गयी। किशोर ई रिक्शा पर घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए शटरिंग का सामान ला रहा था। ई रिक्शा पलटने से वह शटरिंग के समाान के नीचे दब गया जिस कारण उसकी मौत हो गयी। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को दफना दिया। नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी इमरान बाईपास के निकट अपने घेर का निर्माण करा रहा है। रविवार शाम शाम उसका 17 वर्षीय पुत्र आयान ई-रिक्शा में शटरिंग का सामान लेकर अपने घेर की ओर जा रहा था। तभी आलखुर्द में मस्जिद के बराबर में गली में हुए जलभराव के बीच गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया गिर गया, जिस कारण रिक्शा पलटने लगा, तो आयान ने कूदने का प्रयास किया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.