शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: शामली। शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों ऊन, शामली और कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तीनों तहसीलों में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील ऊन के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम आलोक यादव ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Shamli...