शामली, जुलाई 19 -- Shamli News: जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तीनों तहसीलों में कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।तहसील कैराना सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीलएम आलोक यादव ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Meerut News: सं...