Shamli News: संपत्ति विवाद में छोटे भाई पर भाला और फावड़े से हमला,गंभीर
शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: चौसाना। भोगीमाजरा में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष मे बदल गया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर भाले और फावड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का जिला अस्पताल शामली में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने घटना से पहले हमले की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना देने और घटना के दौरान बनाए गए वीडियो का भी हवाला दिया है। मामले में तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। गौरतलब है कि भोगीमाजरा निवासी संजय चौधरी पुत्र पवन सिंह का अपने भाई विनोद के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी है। आरोप है कि पंचायत में हुए फैसलों पर सहमति बनने के बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो सका।पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.