Shamli News: संदिग्ध हालात में 14 वर्षीय किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार देर रात किशोरी का शव लेकर उसकी मां गांव पहुंची तो ग्रामीणों को संदेह हुआ। उन्होंने महिला को रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किशोरी की मौत बीमारी के कारण होने की बात कही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी मृतका की पहचान साक्षी उर्फ दिव्या के रूप में हुई है। उसके पिता करीब आठ साल से लापता हैं। किशोरी अपनी मां सीमा उर्फ बबीता के साथ गुरुग्राम में रह रही थी। मंगलवार देर रात मां किशोरी का शव लेकर गांव लिलौन स्थित घर पहुंची। इसके बाद जब महिला वहां से जाने लगी तो ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.