Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जहर देकर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर मृतका के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति अभी फरार है। पंजाब के खन्ना निवासी सीमा देवी पत्नी दीपक कुमार ने शहर कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति की शादी करीब दो वर्ष पहले शामली जनपद के गांव लांक निवासी विजय पुत्र अशोक कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति ज्योति को परेशान करने लगा। मां का आरोप है कि उसके साथ आए दिन झगड़ा और मारपीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.