शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: मुजफ्फरनगर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को संत निरंकारी मिशन की ओर से रक्तदान शिविर एवं विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। शिविर में मिशन से जुड़े 116 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहारनपुर से आए संत निरंकारी मिशन के संयोजक पूजनीय हरबंस लाल जुनेजा की हजूरी में सत्संग हुआ। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। इस दौरान शामली की छह ब्रांचों से करीब 500 अनुयायियों ने भाग लिया। बाल संतों ने गीत और भजनों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे महादान बताया।हरबंस लाल जुनेजा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबा हरदेव सिंह महाराज ने वर्ष 1986 में स्वयं रक्तदान क...