शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: कैराना। गांव रामड़ा में हुए संघर्ष के मामले में एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव रामड़ा में दो पक्षों में घर के पास दुकान के सामने खड़े होकर छींटाकशी को लेकर संघर्ष हुआ था, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने 14 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। एक पक्ष के जाबिर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही दो सगे भाई वशी और सालिम के अलावा अफसरून व रहीम खान लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके भाई राशिद के घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई राशिद, भाभी जाहिदा और भतीजे साहिब के ऊपर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामल...