शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अनंत कुमार ओझा ने कहा कि संगठन की मजबूती और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। रविवार को शामली स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए अनंत कुमार ओझा ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वाला तंत्र नहीं, बल्कि जनता के बीच निरंतर काम करने वाली व्यवस्था है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल...