Shamli News: श्री श्याम वार्षिक महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: श्री श्याम सेवादार परिवार शामली की ओर से पंचम श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का आयोजन हनुमान टिल्ला स्थित अग्रसेन भवन, हनुमान धाम में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा श्री श्याम के चरणों में शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण बाबा श्याम की भक्ति और जयकारों से भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल रहे। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, समाजसेवी कुशांक चौहान और रालोद नगर अध्यक्ष अंकित जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बाबा श्री श्याम के समक्ष पूजा-अर्चना की और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में श्याम रसोई सेवा के विकास गर्ग, ज्योत प्रज्ज्वलन के यजमान अखिल ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.