Shamli News: श्री रघुनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण छठी उत्सव
शामली, सितम्बर 10 -- Shamli News: शामली। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री रघुनाथ मंदिर सभा में भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति के माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण कर सभी ने धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर सभा अध्यक्ष सुभाष चुघ, राधेश्याम, यशपाल ठकराल, कृष्ण जुनेजा, हंसराज अरोड़ा, राहुल दीवाना, राजेश सेठी, मनोज जसवंत, संजू जुनेजा, सोनू मलिक, सुमित आहूजा, ओमप्रकाश जुनेजा, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.