शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: श्री दुर्गा चतुर्दशी के अवसर पर नगर के प्राचीन सिद्ध पीठ बाला सुंदरी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को सुबह से ही मंदिर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को छत्र अर्पित किए और हलवा, पूरी व मिष्ठान का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हलवा-पूरी, सब्जी और कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भी देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Shamli News: दुर्गा चतुर्दशी पर दुर्गा देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब यह भी पढ़ें- Shamli News: चौदस वाले मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...