Shamli News: श्रीराम जन्म और शंकर लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन
शामली, अक्टूबर 7 -- Shamli News: जलालाबाद। कस्बे में चल रही आदर्श रामलीला के मंचन में बुधवार रात श्रीराम जन्म एवं भगवान शंकर की लीला का मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली अभिनय क्षमता और संवादों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। श्रीराम जन्म के प्रसंग का मंच न होते ही पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला देखने के लिए जलालाबाद नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे। श्रीराम जन्म के प्रसंग को देखकर दर्शक भावविभोर नजर आए। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए और कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया। रामलीला प्रबंध समिति द्वारा इस अवसर को और आकर्षक बनाने के लिए देहरादून से अघोरी कलाकारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.