शामली, सितम्बर 6 -- Shamli News: श्री मद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भगवान श्री हनुमान, शिव बाड़ा मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में नजर आया। पीले वस्त्र पहने बड़ी संख्या मे महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं, जबकि पुरुष श्रद्धालु श्री कृष्णा श्री राधा के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। कलश यात्रा हनुमान शिव बाड़ा मन्दिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई कथा स्थल अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंची। धार्मिक अनुष्ठान के साथ कथा स्थल पर क्लश स्थापित किये जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।आयोजक यह भी पढ़ें- Hapur News: नगर में बैंड-बाजों के साथ निकली कलश या...