शामली, सितम्बर 9 -- Shamli News: कांधला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पश्चात बुधवार को श्रीकृष्ण छठी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण मंदिर के तत्वावधान में नगर में भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जलपान कराकर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से बैंड-बाजों और डीजे की धुनों के बीच हुआ। सुसज्जित पालकी में भगवान श्रीकृष्ण लला तथा राधा-कृष्ण युगल किशोर की प्रतिमाएं विराजमान थीं। श्रद्धालु पालकी को अपने कंधों पर लेकर नगर भ्रमण के लिए निकले। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डीजे पर बज रहे भगवान श्रीकृष्ण और राधा ...