शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: शामली। शहर के कबाडी बाजार स्थित पान की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। तडके दुकान से धुआ निकलता देख आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी दुकानदार को दी। दमकल विभाग की टीम ने दुकान को शटर उखाडकर आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकानदार को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। शहर के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी अमरेश कुमार की शहर के कबाडी बाजार में पान की दुकान है। बताया जाता है कि गत बुधवार देर रात्रि करीब 11 बजे दुकानदार अपनी दुकान बंद कर गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। तडके करीब चार बजे कबाडी बाजार से गुजर रहे लोगों को दुकान से धुआ निकलता दिखा तो उन्होने मामले की सूचना दुकानदार को दी। सूचना पाकर दुकानदार और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुका...