Shamli News: शुगर मिल के मरम्मत कार्य समय से पूरा करने के निर्देश
शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: शामली। डीएम आलोक यादव ने शनिवार को शुगर मिल शामली का निरीक्षण कर पेराई सत्र से पहले चल रहे मरम्मत एवं तकनीकी सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मिल अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पेराई सत्र का संचालन सुचारू रूप से हो सके। मिल के यूनिट हेड संजय शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से चल रहे हैं। तकनीकी सुधार के तहत मिल में नई पावर टरबाइन स्थापित की गई है। इसके अलावा मिल ड्राइवों से तीन टरबाइन हटाकर उनके स्थान पर तीन नई मोटरें लगाई गई हैं। डीएम ने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। यूनिट हेड ने सभी कार्य समय से पूरा करने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.