Shamli News: शुगर और बीएमआई जांच कर लोगों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: रोटरी क्लब शामली के तत्वावधान में बुधवार सुबह शामली रेलवे स्टेशन पर निशुल्क शुगर जांच एवं बीएमआई स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान कुल 98 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में मुख्य वक्ता डॉ. अरविंद त्याल ने लोगों को मधुमेह से बचाव, शुगर नियंत्रण और वजन को संतुलित रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुगर और बढ़ता हुआ वजन शरीर के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना और जीवनशैली में सुधार करना बेहद जरूरी है। डॉ. त्याल ने शुगर और मोटापे के खतरे को समझाते हुए चीनी बांस का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चीनी बांस का पौधा कई वर्षों तक जमीन के अंदर धीरे-धीरे विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.