शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ शीतला माता धाम एवं महर्षि वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति द्वारा मां भगवती शीतला माता का 21वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं समाजसेवी विनोद प्रमुख की मौजूदगी में मां भगवती शीतला माता की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुदेश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव अनुज कुमार बिडला एवं कोषाध्यक्ष खुशीराम कौशिक ने मां भगवती की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इसके बाद पंडित महेंद्र भूषण एवं मंदिर के महंत राजू शाह महाराज के सानिध्य में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, ज...