Shamli News: शिव शनि धाम में शालिग्राम-तुलसी विवाह का आयोजन, महिलाओं ने की 108 परिक्रमा
शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: गांव बाबरी स्थित शिव शनि धाम मंदिर परिसर में महिलाओं की ओर से भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह का धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह संपन्न कराया। इस दौरान महिलाओं ने 108 परिक्रमा की और कार्तिक महात्म्य का पाठ किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कर वातावरण भक्तिमय बनाया गया। पूजा-अर्चना पंडित वीरेंद्र कौशिक ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराई। पूजा अर्चना के बाद उपस्थित महिलाओं को पंडित वीरेंद्र कौशिक द्वारा मूंगफली, रेवड़ी, लड्डू, पेड़े, केले एवं श्रृंगार की सामग्री प्रसाद स्वरूप बांटी गई।कार्यक्रम में संतोष कौशिक,कमलेश सैनी ,मीरा सैनी, प्रेम कौशिक, सरोज सैनी, मंजू सिंघल, अनीता गर्ग, गीता देवी, राजेश देवी, बबीता कश्यप, बेबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.