Shamli News: शिव महापुराण कथा में सुनाया सती प्रसंग, कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
शामली, सितम्बर 2 -- Shamli News: शामली। श्री राम कथा सेवा समिति शामली के तत्वावधान में आयोजित शिव महापुराण कथा के पंचम दिन वृंदावन से पहुंचे कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सती प्रसंग का श्रवण कराया। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा के दौरान भगवान शिव और माता सती के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने धर्म, संस्कार, माता-पिता की सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कथा व्यास ने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में युवा गलत दिशा में जा रहे हैं और शॉर्टकट तथा लालच के माध्यम से धन कमाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से कमाया गया धन टिकाऊ नहीं होता। बेटियों को भी अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता है, जिससे वे अपने परिवार और समाज में सम्मान एवं सौहार्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.