Shamli News: शिव मंदिर से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील स्थित शिव मंदिर परिसर से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और बाइक बरामद कराने की मांग करते हुए थाना कांधला में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील निवासी रजनीश पुत्र सुरेंद्र सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह शाम करीब 5:30 बजे अपनी काले-लाल रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक से गांव के शिव मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर के बाहर बाइक खड़ी कर दर्शन करने के लिए अंदर चले गए।करीब 15 मिनट बाद जब वह मंदिर से बाहर लौटे तो उनकी बाईक वहां से गायब थी। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित का कहना है कि परिवार और परिचितों के माध्यम से भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.