Shamli News: शिव भक्ति मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है : ब्रजमोहन सेमवाल
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित श्री सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव एवं दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन केदारनाथ धाम से पधारे कथा व्यास बृजमोहन सेमवाल ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और भक्ति के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। कथा के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास ब्रजमोहन सेमवाल ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति मनुष्य के जीवन को सांसारिक मोह-माया से निकालकर मोक्ष के मार्ग की ओर ले जाती है। भगवान शिव सरलता, करुणा, त्याग और सत्य के प्रतीक हैं। जो भक्त सच्चे मन और श्रद्धाभाव से भगवान शिव का स्मरण एवं पूजन करता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर भाकू वाला में शिव पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.