Shamli News: शिव पुराण कथा में सदाचार को बताया जीवन की आधारशिला
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: शहर के प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर भाकूवाला में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य चंचल शर्मा ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा के साथ सदाचार के महत्व का संदेश दिया। कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।कथा व्यास आचार्य चंचल शर्मा ने कहा कि शिव पुराण केवल भगवान शिव की महिमा का वर्णन करने वाला ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को श्रेष्ठ और संस्कारित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इसके श्रवण और मनन से व्यक्ति के जीवन में सत्य, संयम, विनम्रता, सेवा, करुणा और सद्भाव जैसे सद्गुणों का विकास होता है।उन्होंने कहा कि सदाचार मनुष्य के जीवन को सही दिशा देता है। इससे विचारों में सकारात्मकता आती है और परिवार में प्रेम एवं सौहार्द बढ़ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.