Shamli News: शिव-पार्वती विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: शामली। प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर भाकूवाला में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास परम पूज्य आचार्य चंचल शर्मा ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास ने माता पार्वती के जन्म, बाल्यकाल और भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए की गई कठोर तपस्या का वर्णन करते हुए कहा कि उनकी अटूट श्रद्धा और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। कथा में जब भगवान शिव की बारात माता पार्वती के द्वार पहुंचने और शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग आया तो कथा पंडाल हर-हर महादेव और जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Shamli News: मां सती के प्रसंग ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.