Shamli News: शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को दिया प्रेम, समर्पण और अहंकार त्याग का संदेश
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: कांधला नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित श्री सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव एवं दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन केदारनाथ धाम से पधारे कथा व्यास बृजमोहन सेमवाल ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और माता पार्वती के जयकारों से गूंज उठा। शनिवार को कथा व्यास ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। उनकी अटूट श्रद्धा, निष्ठा और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। इसके बाद देवताओं और ऋषि-मुनियों की उपस्थिति में भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह संपन्न हुआ। कथा व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.