शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: धर्मनगरी शामली स्थित प्रसिद्ध बाबा भोलेनाथ मंदिर शिव चौक पर इस बार सावन माह में श्रद्धालुओं को बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन का अद्भुत अनुभव हो रहा है। शिव चौक मंदिर परिसर में पहली बार बाबा केदारनाथ मंदिर का भव्य स्वरूप तैयार किया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बाबा केदारनाथ मंदिर के इस भव्य स्वरूप को लक्ष्मी इवेंट एंड डेकोर के संस्थापक मोहित बंसल के नेतृत्व में तैयार किया गया है। मोहित बंसल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में शिव चौक स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर को फूलों, फलों और आकर्षक सजावट से सजाया जाता था। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में आस्था के साथ देश भक्ति की झलक इस बार संस्था के अध्यक्ष सुनील निर्वाल एवं सचिव दिनेश जैन ने मंदिर की सजावट को कुछ अलग और विशेष स्वरूप देने का विचार...