Shamli News: शिविर में 40 खिलाडियों ने किया रक्तदान
शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: क्षेत्र के गांव मुंडेट स्थित विक्की देशवाल के कार्यालय पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाडियों ने पहुंचकर रक्तदान किया और देश सेवा करने का संकल्प लिया। रविवार को क्षेत्र के गांव मुंडेट स्थित नहर पटरी विक्की देशवाल कार्यालय पर सर्वोदय जन कल्याण समिति के बैनर तले एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ताना ने फीता काटकर किया। शिविर को संबोधित करते हुए विक्की देशवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर का उददेश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में यह भ्रांतियां है कि खून देने से शरीर में खून की कमी हो जाती है, जबकि ऐसा कुछ नही होता है। खून देने से किसी की जान को बचाया जा सकता है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.