Shamli News: शिवरात्रि के बाद रोडवेज व निजी बसों का फिर से बस स्टैंड से संचालन शुरू
शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: कांवड़ यात्रा के चलते पिछले आठ दिनों से प्रभावित शहर की परिवहन व्यवस्था अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। शिवरात्रि के बाद बुधवार से रोडवेज और निजी बसों का संचालन फिर से अजंता चौक स्थित रोडवेज बस स्टैंड से शुरू कर दिया गया। बसों के पुराने मार्ग से संचालन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान प्रभावित रहे व्यापार के भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने की उम्मीद है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गत चार अगस्त से अजंता चौक स्थित रोडवेज बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के चलते बसों को सहारनपुर हाईवे गोल चक्कर और बलवा बाईपास से संचालित किया जा रहा था। शहर के मुख्य बस स्टैंड से करीब तीन किलोमीटर दूर से बसें मिलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.