Shamli News: शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, आज 6205 मतदाता करेंगे मतदान
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। मेरठ खंड के विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिले में पांच मतदान केंद्रों पर बनाए गए 22 बूथों पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 6205 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कलेक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय के बाहर परिसर में एडीएम सत्येंद्र सिंह और सीडीओ ब्रजेंद्र शुक्ल की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री सौंपकर रवाना किया गया। मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद कार्मिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.