Shamli News: शिक्षक दिवस पर 200 शिक्षकों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री एसएस जैन सभा एवं किरण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जैन स्थानक में शिक्षक संगोष्ठी एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 200 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। नशामुक्ति प्रेरक नरेश चंद मुनि महाराज ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माता होता है। शिक्षक नशे के दुष्परिणामों के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक कर समाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। जैन संत निपुण मुनि महाराज की उपस्थिति में शिक्षकों को नशामुक्त जीवन एवं समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने भी नशामुक्ति अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की जानकारी किरण सेवा समिति की अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.