शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायनेस क्लब शामली दोआब की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय बधेव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रश्मि वर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की पदाधिकारी शिखा गोयल, सुनीता आर्या एवं कविता संगल का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका विद्यालय की प्रधानाध्या...