शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति आदर एवं कृतज्ञता व्यक्त की। प्रतियोगिता के प्रथम प्राइमरी वर्ग में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्रा अपने घर से एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर लाए। द्वितीय जूनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में ही ऑन-द-स्पॉट ग्रीटिंग कार्ड तैयार कर अपनी रचनात्मकता और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को कार्ड भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षक सर्वत्र पूज्य हैं: अलखनाथ उप-प्रधानाचार्य पवन वशिष्ठ ने छात्रों की प्...