शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: हिंदू रक्षा दल की ओर से कैराना विधायक नाहिद हसन के कथित बयान के विरोध में मंगलवार को शामली के हनुमान धाम से कैराना तक प्रस्तावित हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पदयात्रा रोकने के लिए हनुमान धाम पर पीएसी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम सदर सचिन राजपूत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। दरअसल हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से तीन नवंबर को हनुमान धाम से कैराना तक हिंदू एकता पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था। यह भी पढ़ें- ...