Shamli News: शामली में 1303 मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके की रैक 30 अक्टूबर को पहुंचेगी
शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: शामली। जिले में रबी फसलों की बुवाई के बीच किसानों को खाद की उपलब्धता बनाए रखने के लिए इफको की 1303 मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके की रैक 30 अक्टूबर को शामली पहुंचेगी। इसमें 920.500 मीट्रिक टन डीएपी और 382.500 मीट्रिक टन एनपीके शामिल है। यह रैक ओडिशा के पारादीप पोर्ट से रवाना हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जसाला स्थित बफर गोदाम में सामान्य और प्री-पोजिशनिंग स्टॉक मिलाकर 2727.135 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसके अलावा 246.900 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक भी है। पूरे जिले में 8028.417 मीट्रिक टन यूरिया, 1648.250 मीट्रिक टन डीएपी और 1587.950 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता का दावा, भंडारण न करने की अपील समितियों को उनकी मांग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.