शामली, सितम्बर 10 -- Shamli News: शामली। शामली में रोडवेज बस डिपो और आधुनिक बस अड्डे के निर्माण की मांग को लेकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शामली की जनता की सुविधा को देखते हुए दोनों परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को बताया कि पूर्व में रोडवेज विभाग ने शामली के खड़ी बैरागी में करीब 47 लाख रुपये की लागत से 6.3 हेक्टेयर भूमि रोडवेज डिपो के निर्माण के लिए खरीदी थी। बाद में भूमि का कुछ हिस्सा बाईपास में चले जाने के कारण इसे डिपो निर्माण के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी विभाग की यह भूमि उपलब्ध है और शेष भूमि पर रोडवेज डिप...