शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: शामली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के तहत सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में शामली जिले के खिलाड़ियों के लिए 25 अक्टूबर रविवार को क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। शामली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल मेरठ रोड स्थित होली चाइल्ड क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित होगा। ट्रायल दोपहर दो बजे से शुरू होंगे। उन्होंने ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की रसीद और आधार कार्ड साथ लेकर निर्धारित समय पर होली चाइल्ड क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर पहुंचें, ताकि ट्रायल की प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...