शामली, नवम्बर 15 -- Shamli News: शामली। शामली बस स्टैंड पर महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन के अलावा वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। रविवार को पुलिस लाईन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 12 नवंबर को धर्मवीर निवासी मोहल्ला आजाद नगर पश्चिम, एलम की पुत्री संगीता पंवार पत्नी नितिन कुमार निवासी विकास कॉलोनी करनाल एलम से शामली होते हुए करनाल जा रही थीं। इसी दौरान शामली बस स्टैंड पर दो अज्ञात युवकों ने उनके गले से चेन छीन ली थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज किया गया था। घ...