Shamli News: शामली पुलिस ने बरामद किए 30 लाख रुपये कीमत के 124 मोबाइल फोन
शामली, नवम्बर 15 -- Shamli News: शामली। जिले में लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल और जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 124 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को एसपी एनपी सिंह और एएसपी सुमित शुक्ला ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। एसपी एनपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि सर्विलांस सेल और जनपद के सभी थानों पर सीईआईआर पोर्टल पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को आमजन के खोए हुए मोबाइल फोन शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीमों ने प्रयास करते हुए विभिन्न कंपनियों के 124 मोबाइल फोन बरामद किए। एसपी और एएसपी ने मोबाइल फोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.