Shamli News: शामली पुलिस ने बरामद किए 119 गुम मोबाइल, एसपी ने धारकों को सौंपे फोन
शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: जनपद पुलिस ने आमजन के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और जनपद के विभिन्न थानों पर संचालित सीईआईआर पोर्टल की टीम ने अलग-अलग कंपनियों के 119 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को नवीन मंडी स्थित पुलिस लाईन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सर्विलांस सेल एवं थानों पर तैनात सीईआईआर पोर्टल कर्मियों को गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता के माध्यम से 119 मोबाइल फोन बरामद किए। सोमवार को एसपी एनपी सिंह ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.