शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: शामली। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शामली चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र 2026-27 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मिल प्रबंधन की ओर से 11 नवंबर को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर पेराई सत्र का मुहूर्त किया जाएगा, जबकि 12 नवंबर से नियमित रूप से गन्ने की पेराई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए मिल में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और मशीनों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना सतीश बालियान एवं सहकारी गन्ना विकास समिति शामली के सचिव ने विधि-विधान के साथ इंडेंट पूजन किया। इसके साथ ही मिल प्रबंधन की ओर से 10 नवंबर को तौल के लिए 23 बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों का इंडेंट जारी कर दिया। इंडेंट जारी होने के बाद संबंधित क्रय केंद्रों पर नए पेराई सत्र के तहत गन्ना खरीद की तैयारियां शु...