Shamli News: शामली की 45 सहकारी समितियों को मिलेगा 725 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक
शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: शामली। अभियान के तहत किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिले की 45 सहकारी समितियों के लिए 725 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक का आवंटन किया गया है। उर्वरक जल्द ही समितियों पर पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद किसानों को नजदीकी सहकारी समितियों से इसकी उपलब्धता हो सकेगी। एआर कॉपरेटिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों की आगामी मांग को देखते हुए उर्वरक का आवंटन किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें। किसान अपनी जरूरत के अनुसार सहकारी समितियों से उर्वरक प्राप्त करें।उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग किसानों को उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.