Shamli News: शामली : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य संकीर्तन शोभायात्रा
शामली, सितम्बर 4 -- Shamli News: जलालाबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में भव्य संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। रामनगर स्थित श्री राम मंदिर में शुक्रवार प्रातः सात बजे पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। शोभायात्रा रामनगर, मोती बाजार, आर्य नगर, बोहरान, खटीकन, बम्बा चौक, प्रताप नगर, प्रताप चौक, नीलग्रान चौक, गांधी चौक सहित विभिन्न मार्गों से होकर वापस श्री राम मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में धार्मिक भजनों पर युवा, महिलाएं और बच्चे नृत्य करते हुए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Gaya News: जन्माष्टमी : आज बाल गोपाल की भक्ति में झूमेगा शहर कई स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.