Shamli News: शामली : शिक्षक-स्नातक एमएलसी सीटों पर मतदान प्रारंभ
शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान प्रारंभ हो गया। दोनों सीटों पर 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक पर 8 प्रत्याशी शामिल हैं। भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। मतदान के लिए सभी मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ एडीएम और एसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती है। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। शामली जिले में मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 4586 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 1,619 कुल मतदाता मतदान करेंगे। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ शिक्षक, स्नातक सीट से एमएलसी चुनाव: सुबह से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.