शामली, अक्टूबर 26 -- किंवाना रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा Shamli News: कांधला। कांधला में माता रानी को प्रसाद चढ़ाकर ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सड़क हादसा हो गया। किंवाना रेलवे फाटक के समीप पीछे से आई इको कार ने ट्रैक्टर में दो बार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन युवतियां घायल हो गईं। घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, रामपुर खेड़ी गढ़ गोसाई निवासी सोनू गिरी ट्रैक्टर पर सवार होकर परिवार के लोगों के साथ कांधला में माता रानी को प्रसाद चढ़ाने आए थे। प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किंवाना रेलवे फाटक के पास पीछे से आई एक इको कार ने उनके ट्रैक्टर में दो बार टक्क...