शामली, अगस्त 13 -- Shamli News: थाना कांधला क्षेत्र के गांव जसाला में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना भवन क्षेत्र के गांव भैसानी निवासी 28 वर्षीय आरिश पुत्र आस मोहम्मद थाना अपने दो साथियों के साथ कांधला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वैसे साल के पास पहुंचे तो ट्रक में बाइक को टक्कर मार दी, इससे आरिश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों मजदूर घायल हो गए। शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम बचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...