शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के गौरगरीबा मार्ग पर कीचड़ और जलभराव के बीच शव यात्रा गुजरने का मामला सामने आया है। लंबे समय से मार्ग की बदहाल स्थिति के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मार्ग को जलभराव और कीचड़ से मुक्त कराने की मांग की। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी कल्लू की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सोमवार देर शाम करीब 8:30 बजे परिजन और अन्य लोग गौरगरीबा कब्रिस्तान की ओर निकले। इस दौरान मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने के कारण शव को कब्रिस्तान तक ले जाने में परेशानी हुई। लोगों को कीचड़ और भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इस स्थिति को लेकर कस्बेवासियों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या के कारण आम दिनों...